संस्था पर अवैध रूप से निर्माण कार्य करने का आरोप, मामला दर्ज
तावड़ू। गांव पीपाका स्थित ऑरफन इन नीड संस्था द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य करने का मामला सामने आया है। मामले में जिला नगर योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर संस्था के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला नगर योजनाकार नूंह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि संस्था द्वारा नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच की गई। जांच में इसे सही पाया गया। जिला नगर योजनाकार के मुताबिक जिस जमीन में निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसे कृषि के लिए उपयोग न करके उसमें व्यवसायिक उद्देश्य के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। वहीं इस बारे में संस्था के मालिक का कहना है कि उन्होंने किसी भी नियम के खिलाफ निर्माण कार्य नहीं किया है, जो भी निर्माण कार्य किया गया है सभी नियमुनासर किये गए हैं।