फोटो
नोएडा (संवाद)। आईआईटी दिल्ली के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सेक्टर-34 स्थित बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य संयंत्र के सतत कचरा प्रबंधन और कचरे से ऊर्जा (वेस्ट-टू-एनर्जी) बनाने के मॉडल का व्यावहारिक अध्ययन करना था। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सौविक दास के नेतृत्व में छात्रों का दल प्लांट पहुंचा। उन्हें बताया गया कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे से बायोगैस और खाद तैयार की जाती है। इसका उपयोग नजदीकी अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन तैयार करने में भी हो रहा है।