फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू : अब 15 फरवरी तक करवा सकते हैं री-रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में री-रजिस्ट्रेशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में वह छात्र भाग लेते हैं जो पहले से किसी यूजी, पीजी या सेमेस्टर आधारित कोर्स में पंजीकृत हैं। जो छात्र पिछले सेमेस्टर की टर्म एंड प्रक्रिया में शामिल थे, वह भी अगले सेमेस्टर या ईयर के किसी कोर्स में री-रजिस्टर कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं। पहले 31 जनवरी तक के लिए समय बढ़ाया गया था, लेकिन कुछ छात्र विभिन्न कारणों से रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। ऐसे में समयसीमा बढ़ा दी गई। निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। खुद को पंजीकृत करने के लिए इग्नू-समर्थ की आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जा सकते हैं। साथ ही छात्र पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें