दादरी (संवाद)। सशक्त नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन लोक निर्माण विभाग और गौतमबुध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देश में नारी सशक्त होगी तो परिवार संस्कारवान होगा। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी में कहा कि सशक्त परिवार का निर्माण होना चाहिए। इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, चेयरमैन गीता पंडित, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, समर पाल चौहान, ईश्वर भाटी, दीपक भारद्वाज, रामकुमार वर्मा, दीपक नागर, अभिषेक कौशिक, राजीव सिंहल, संगीता रावल, सीमा सिंह, ईश्वर वर्मा आदि उपस्थित रहे।