नई दिल्ली। कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी दलित समाज के लिए बौद्ध धामों और संत रविदास स्थलों की निशुल्क तीर्थ यात्रा की व्यवस्था करेगी। इसमें बुद्ध, आंबेडकर और संत रविदास की जन्मस्थली शामिल होंगी। आप ने ठेकेदारी प्रथा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन इसे और बढ़ावा दिया। सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जगह ठेकेदारी प्रणाली को बढ़ावा देकर आरक्षण खत्म कर दिया। कांग्रेस सरकार बनने पर ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती और सरकारी विभागों में नौकरियों को प्राथमिकता दी जाएगी। दलितों के लिए सरकारी योजनाओं में आरक्षण लागू किया जाएगा। बंद पड़े एससी/एसटी हॉस्टल और स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। एससी/एसटी के लिए आवंटित बजट को उनके कल्याण पर खर्च किया जाएगा। कांग्रेस ही संविधान, आरक्षण और दलितों के अधिकारों की रक्षक है। ब्यूरो