रबूपुरा (संवाद)। मेरठ के भुनी टोल प्लाजा पर सैनिक के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाकियू महासभा सैनिकों के समर्थन में उतर आई है। जेवर टोल पर पूर्व फौजियों के प्रदर्शन को संगठन ने पूर्ण समर्थन दिया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि अगर टोलकर्मियों का रवैया नहीं सुधरा तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान सीमा भाटी, बिजेंद्र कसाना, मिथलेश सिंह, दीपक ठाकुर, सादिक़ ख़ान, रणवीर नागर, सलीम आदि मौजूद रहे।