फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 27 जून तक फैसला नहीं तो 29 को लखनऊ कूच करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में शनिवार को किसानों की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 27 जून तक चार प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी नहीं मिली तो 29 जून को किसान लखनऊ तक पैदल कूच करेंगे। इस संबंध में पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजा गया है। किसानों ने बताया कि 16 जून से सभी गांवों में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश और प्राधिकरण बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद मामला शासन स्तर पर लंबित है। प्रकाश प्रधान और विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय लोकदल नेतृत्व से भी वार्ता की जा चुकी है। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने जनवरी 2024 में प्रस्ताव शासन को भेजा था और बाद में रिमाइंडर भी दिया गया, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें