ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तुगलपुर गांव के संपर्क मार्ग पर बसों से लगने वाले जाम से कार मार्केट का कारोबार प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ऑटोमोबाइल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जीत सिंह ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है। चेतावनी दी है कि बुधवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी धरना-प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन ने प्रशासन से बसों को निर्धारित मार्ग से संचालित कराने और संपर्क मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। बुधवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी धरना-प्रदर्शन करेंगे।