नोएडा। सेक्टर-144 में बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है। सेक्टर में रोजाना 3-4 घंटे बिजली कटौती होती है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासिचव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से गई बिजली दोपहर 12 बजे तक नहीं आई। रोजाना 6-7 बार लगातार 3-4 घंटे की बिजली कटौती की जाती है जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब सेक्टरवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। निवासियों का कहना है कि अधिकारी इस समस्या का समाधान करें और बिजली की सुविधा सुचारु रूप से बहाल करें। ब्यूरो