फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भूजल दोहन न रुका तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के सेक्टर 149, 151,153 में हो रहे भूजल दोहन को लेकर शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने भूजल दोहन न रुकने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान के नेतृत्व में जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह और जिलाधिकारी को शिकायत दी है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने भूजल दोहन का आरोप बिल्डरों पर लगाया। उन्होंने कहा कि भूजल विभाग और जिला प्रशासन को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सेक्टर-151 में स्वच्छ पानी 24 घंटे बर्बाद हो रहा है। वहीं, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें