दनकौर (संवाद)। मांगों का समाधान नहीं होने पर किसान दिवाली के बाद यमुना प्राधिकरण के खिलाफ फिर धरना देंगे। नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्राधिकरण के गेट पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है। रविवार को दनकौर स्थित कैंप कार्यालय पर किसान एकता संघ की समीक्षा बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, जोरा भाटी, पप्पे नागर, चौधरी बाली सिंह, देशराज नागर, श्रीकृष्ण बैंसला, राजसिंह ठेकेदार आदि मौजूद रहे।