ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 स्थित श्री वैभव लक्ष्मी सेवा समिति की ओर से 27 जुलाई को शिव परिवार की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्तियां मंदिर परिसर में पहुंच चुकी हैं। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 25 जुलाई से पूजा-अर्चना के साथ होगी। 27 जुलाई को सुबह 9 बजे शोभा यात्रा, 10 बजे हवन-पूजन, दोपहर 12 बजे प्राण-प्रतिष्ठा और 12:30 बजे भंडारा व प्रसाद वितरण होगा।