पांच करोड़ से आईएएचई की टेस्टिंग लैब होगी अपग्रेड
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (आईएएचई) की टेस्टिंग लैब को करीब पांच करोड़ की लागत से आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके लिए 12 तरह के आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इस अपग्रेडेशन से सड़क निर्माण सामग्री और सड़क सुरक्षा उपकरणों की जांच क्षमता बढ़ेगी। लैब में नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (एनडीटी), पुल-ऑफ टेस्टर और अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी सिस्टम जैसी तकनीकें लगाई जाएंगी। साथ ही, साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर और थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग की मोटाई व दृश्यता जांचने की विशेष सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।