यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप पर इनकम टैक्स का छापा
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने गुरुवार को कर चोरी के आरोप में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में यथार्थ अस्पताल समूह के कई परिसरों पर छापेमारी की। यथार्थ के सभी हॉस्पिटल और मालिक के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आज सुबह पांच बजे से इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। आधा दर्जन गाड़ियों में आये करीब 15 इनकम टैक्स के अधिकारी नोएडा के अस्पताल में मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, यथार्थ अस्पताल समूह के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, झांसी और दिल्ली स्थित कार्यालयों और परिसरों को सुबह से ही कवर किया जा रहा है।