फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाइवा ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवा ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

नोएडा से ड्यूटी करके कुरैब गांव लौट रहे थे दोनों



संवाद न्यूज एजेंसी



रबूपुरा। मिट्टी से भरे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बुधवार रात अर्टिगा कार में टक्कर मार दी। हादसे में गांव कुरैब निवासी कार सवार ओमवीर और लोकेश की मौत हाे गई। वहीं, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतक के पिता की तहरीर पुलिस केस दर्ज कर ट्रक चालक को तलाश रही है। हाइवा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरैब निवासी ओमवीर व लोकेश नोएडा की बिकानो कंपनी में काम करते थे। बुधवार देर शाम दोनों ड्यूटी के बाद गांव लौट रहे थे। इस दौरान तिरथली गांव के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। डंपर और हाइवा ट्रक की टक्कर से तीन माह में सात लोगों की मौत हो चुकी है। एडीपीसी अशोक कुमार का कहना है कि लापरवाही बरतने पर डंपर और हाइवा ट्रक चालकों पर कार्रवाई कराई जाती है। ऐसे बड़े वाहन चालकों के साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराकर जागरूक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें