नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान में सोमवार रात को वीओसी वीकडे नाइट सीजन-5 का लीग मैच खेला गया। हाइपरफायर ने मुकाबला 57 रनों से जीत लिया। पहले खेलने उतरी हाइपरफायर ने 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार्स 9 विकेट खो कर 162 रन ही बना सकी। हाइपरफायर के परमिंदर प्रमुख दुजाना 101 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने और शिवम मिश्रा 2 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर रहे।