नोएडा (संवाद)। सेक्टर-79 स्थित स्काउट क्रिकेट मैदान में शनिवार को मानसून प्रीमियर लीग सीजन 1 का पहला मैच खेला गया। इसमें हाइड पार्क 78 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में जीत दर्ज की। पहली पारी में उतरी वीकेंड वॉरियर्स टीम 19 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाइड पार्क 78 टीम ने 13.3 ओवर में 158 रन बनाकर पहले दिन के लीग मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। चार विकेट लेने वाले राकेश राजपूत मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, नाबाद 56 रन बनाने वाले अंकुर महेश्वरी बेस्ट बटर बने।