फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिम पति का कांड: रात के अंधेरे में चलती कार से पत्नी को फेंक कर भागा, ससुराल में हुई थी जमकर तू तू-मैं मैं

Mon, 12 Jun 2023 09:44 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

ससुराल में कहासुनी के बाद पति ने चलती कार से पत्नी को फेंक दिया। इतना ही नहीं चलती कार से महिला को फेंककर पति फरार हो गया। राहगीरों ने घायल महिला की मदद की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेझा गांव के पास चलती कार से पत्नी को फेंक कर पति फरार हो गया। चोट लगने के बाद दर्द से कराहती महिला राहगीरों की मदद से फेज दो कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं मौके पर मौजूद राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन


कुछ लोगों ने नोएडा पुलिस को वीडियो टैग कर महिला को इंसाफ दिलाने की मांग की है। सेक्टर-63 निवासी शिवानी महिला की शादी ग्रेनो के बीटा दो सेक्टर निवासी संजू से हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शिवानी ने आरोप लगाया है कि रविवार रात को पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सेक्टर-63 स्थित मायके पहुंचाने की बात कह कर पति उसे साथ ले आया। आरोप है कि रात के अंधेरे में चलती कार से फेंक कर फरार हो गया। पुलिस महिला की शिकायत लेकर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें