पति ने 13 सेकेंड में पत्नी को 17 मुक्के मारे
- सेक्टर-50 का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 में रहने वाले शख्स ने 13 सेकेंड में पत्नी को 17 मुक्के मारे। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी शिवा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर शनिवार रात को 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक महिला पहले फोन पर बात करती नजर आ रही है। तभी एक शख्स वहां तेजी से पहुंचता है। वह महिला की पिटाई करने लगता है। करीब 13 सेकेंड में आरोपी महिला को 17 मुक्के मारता दिख रहा है। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। ट्विटर पर इसे नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-50 का है। सेक्टर-50 निवासी शिवा त्यागी की लोहड़ी के दिन पत्नी से कहासुनी हो गई थी। शराब के नशे में उसने पत्नी की पिटाई कर दी। इसी दौरान यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।