ग्रेटर नोएडा। शिवम एन्क्लेव पुराना हैबतपुर में पति पत्नी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता साजमा पत्नी मुबारक अली ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई 2026 को उनके पति मुबारक अली ने उनको बेरहमी से पीटा जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस से अपनी डॉक्टरी जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो