पति-पत्नी के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शख्स की पहली पत्नी और उसके पिता ने वायरल करने का काम किया है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि कई वर्ष से रिश्ते की बहन अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। जब वह बहन-बहनोई के पास घूमने गई तो बहनोई से प्रेम प्रसंग हो गया। पिछले वर्ष दोनों ने निकाह कर लिया और मुंबई छोड़कर नोएडा आ गए। यहां परिवार से संपर्क तोड़कर दोनों कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने लगे। दोनों को एक बेटी भी हुई है। करीब एक पखवाड़े पहले पति की पहली पत्नी ढूंढते हुए नोएडा पहुंच गई और पति पर दबाव बनाकर अपने साथ ले गई। आरोप है कि पति की पहली पत्नी ने उसके अश्लील फोटो अपने पिता के मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिये पीड़िता के परिजन को भेज दिए। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो