फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाह के 28 दिन बाद महिला की हत्या में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

विवाह के 28 दिन बाद महिला की हत्या में पति और सास-ससुर गिरफ्तार
- फॉर्च्यूनर और दस लाख रुपये नहीं देने पर हत्या का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दनकौर के अट्टा गुजरान गांव निवासी अंजू की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति प्रिंस, ससुर नंदकिशोर और सास सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। बिरोंडी गांव स्थित घर में अंजू का शव मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं।
दनकौर के अट़्टा गुजरान निवासी चंद्रपाल ने सूरजपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी अंजू का विवाह 27 फरवरी को बिरोंडी गांव निवासी प्रिंस से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही प्रिंस व उसके घरवाले अंजू से फॉर्च्यूनर और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर अंजू को परेशान करते थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात प्रिंस व उसके घरवालों दहेज की मांग पूरी न होने पर अंजू की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग बिरोंडी गांव पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। परिजनों आरोप था कि अंजू के नाक आदि से खून निकल रहा था। परिजन ने गला दबाकर व जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

अंजू के चाचा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात आरोपी अंजू को मॉल आदि में भी घुमाने ले गए थे और रात दस बजे वहां से लौटे थे। इसके बाद ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दो देवर को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


बीटेक का छात्र है दहेज हत्या का आरोपी पति
अंजू के चाचा हूरमल ने बताया कि प्रिंस बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। अंजू के देवर हर्ष और अनमोल भी पढ़ते हैं। अंजू के ससुर नंदकिशोर को नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने पर मुआवजा मिला है। वे चिट फंड कमेटी डालने का भी काम करता है। सभी आरोपियों ने साजिश रचकर अंजू की हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें