नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सेक्टर-120 स्थित एक सोसाइटी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2024 को अरुण आहूजा से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति शराब पीकर उसके और बेटे के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर महिला एक मई 2025 से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद भी पति बच्चों को कार से कुचलने और परिवार को डीजल डालकर जला देने की धमकी देते रहता है। कोतवाली प्रभारी सुबोध सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो