फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति पर धमकी दिलवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर धमकी दिलवाने का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायत के अनुसार, स्टेलर जीवन सोसाइटी सेक्टर-1 निवासी प्रीति अग्रवाल ने बताया कि पति गौरव अग्रवाल के साथ उनका कोर्ट में विवाद चल रहा है। मार्च में कुछ लोगों ने बाजार में उन्हें घेरकर धमकाया और कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने और घर खाली करने का दबाव बनाया। उक्त घटना के बाद वह और उनके दोनों बच्चे जिनकी उम्र 15 और 8 वर्ष है लगातार भय और मानसिक तनाव में जी रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें