नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर होटल में ले जाकर जबरन यौन संबंध बनाने व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह थाना क्षेत्र के गांव में अपने पति के साथ रहती है। पति के काम नहीं करने और शराब पीने को लेकर हमेशा झगड़ा होता है। आरोप है कि सोमवार रात को पति बहाने से एक होटल में ले गया। वहां पर बिना मर्जी के जबरन यौन संबंध बनाए। इसका विरोध करने पर पति आग बबूला हो गया और बेल्ट से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पति धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी ध्रुवभूषण दुबे का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।