नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान ए डिवीजन में यूएसए स्टाफिंग लीग सीजन 2 का लीग मैच खेला गया। इसमें हंटर टीम ने आठ रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हंटर टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 164 बनाए। जवाब में जोडियक की टीम 19.4 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। नाबाद 39 रन और दो विकेट गिराकर अखिल सिंह मैन ऑफ द मैच बने।