नोएडा। अक्तूबर की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हो सकती है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में उमस के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन के असर से मध्य भारत में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में बारिश का हल्का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल सकता है। वहीं इन दिनों दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही तेज धूप हो रही है। ऐसे में दिन में गर्मी बढ़ जाती है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 161 और नोएडा का एक्यूआई 131 दर्ज किया गया। ब्यूरो