मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट के आसपास जिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस व फुट ओवर ब्रिज न होने पर मानवाधिकार आयोग ने डीएम को नोटिस भेजा है। आयोग ने पूछा है कि ये सुविधाएं कलेक्ट्रेट के आसपास क्यों विकसित नहीं की जा रहीं हैं। इससे पहले भी आयोग की तरफ से नोटिस जारी की गई थी। दनकौर के अट्टा गुजरान निवासी सुनील गौतम ने कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों की दिक्कत को ध्यान में रख शिकायत की थी। आयोग ने सीएमओ ऑफिस को भी कलेक्ट्रेट में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। ब्यूरो