फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएच-305 पर ढाई माह बाद दौड़ी एचआरटीसी की ट्रायल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। भारी बरसात से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर करीब ढाई माह बाद एचआरटीसी की ट्रायल बस दौड़ी। वीरवार को कुल्लू से आनी और आनी से कुल्लू के लिए निगम की बसों ने ट्रायल यात्रा पूरी की। इससे लंबे समय से बंद पड़े बड़े वाहनों की आवाजाही अब धीरे-धीरे शुरू होने की उम्मीद जगी है। जुलाई से अगस्त तक हुई लगातार भारी बारिश से आनी-बंजार मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। सड़क कई स्थानों पर धंस गई थी, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। अब राहत की उम्मीद जग गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम आनी के अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल बसें सफलतापूर्वक अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। कॉमरेड नेता पदम प्रभाकर ने बंजार क्षेत्र में सड़क की दयनीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई स्थान अब भी बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई से आग्रह किया कि बंजार के संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुधार कार्य करवाया जाए । स्थानीय लोगों ने भी एनएच-305 पर बस सेवा शुरू होने पर राहत की सांस ली है और सड़क को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें