फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआईयू में एचआर कॉन्क्लेव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) में आयोजित एचआर कॉन्क्लेव-2025 का समापन हुआ। प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि, इंडस्ट्री लीडर्स, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कॉन्क्लेव में बदलते एचआर मॉडल, नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव और भविष्य की कार्यशैली पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने विद्यार्थियों से क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या-समाधान कौशल को मजबूत करने पर जोर दिया। प्लेसमेंट निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि यह कॉन्क्लेव अकादमिक और उद्योग के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करेगा। कई कंपनियों के विशेषज्ञों ने टैलेंट डेवलपमेंट और एचआर में डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन पर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें