ग्रेटर नोएडा। गौड़ अतुल्यम सोसाइटी में बुधवार को मॉकड्रिल एवं फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। स्वर्ण नगरी ग्रेनो फायर ऑफिसर टीम की ओर से निवासियों को जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि आग लगने पर धुएं से दम घुटता है, उससे बचना जरूरी है। इसलिए पास में जो कपड़ा या रूमाल हो, उसे गीला कर मुंह व नाक पर बांध लें। इसके बाद आग बुझाने के तरीके बताए। दरवाजों व सीढ़ियों का प्रयोग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रशिक्षण दिया गया। एओए अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगे तो पानी न डालें, अग्निशामक यंत्र में से निकलने वाले पाउडर जैसे पदार्थ का प्रयोग करें। लकड़ी या कागज में आग लगे तो पानी का प्रयोग करें। भवन में आग लगे तो कभी भी ऊपर की ओर न जाएं। आग लगने पर सावधान रहकर, अन्य स्थान पर चले जाएं। ब्यूरो