नोएडा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट नोएडा के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार को महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाकर्मियों को थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्य प्रणाली एवं महिला सुरक्षा से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। साइबर ठगी के प्रकार और इससे बचने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चियों को विविध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। ब्यूरो