नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के वापस जेल जाने का समय आ गया है। इस वजह से वे बहाने बना रहे हैं। अपने खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर अदालत में अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए याचिका की सुनवाई नहीं होने पर केजरीवाल परेशान हैं। उनके स्वास्थ्य की चिंता भाजपा को भी है। स्वास्थ्य के बारे में कई अच्छे डॉक्टरों से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा है कि जो भी टेस्ट केजरीवाल कराना चाहते हैं, वे एक ही दिन में हो जाएंगे। सवाल सिर्फ इतना है कि सात दिन का समय उन्हें क्यों चाहिए। केजरीवाल को गंभीर बीमारियां हैं तो वे पंजाब में चुनाव प्रचार कैसे कर रहे हैं। उन्हें अपने स्वास्थ्य की चिंता होनी चाहिए। वे दिल्ली आएं उन्हें अस्पताल लेकर जाएंगे। सभी जांच भाजपा करवाएगी जिसकी रिपोर्ट भी शाम तक आ जाएगी। दो जून को उन्हें जेल जाना है और जितने घोटाले दिल्ली में किए हैं, उसका हिसाब भी देना है। ब्यूरो