बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे स्थित राजेंद्र इंटर कॉलेज में अनुसूचित वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 150 मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ 117 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी डॉ. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. शेर सिंह वरुण और पीके आनंद ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार ने की और संचालन प्रधानाचार्य डॉ. मुकुट सिंह ने किया। समारोह में गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ से शिक्षक समाज के लोग शामिल हुए।