नोएडा (संवाद)। नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स दिवस पर सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ने स्कार्स टू ग्लोरी के सहयोग से बियॉन्ड कैंसर स्ट्रॉन्गर टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक कैंसर सर्वाइवर, उनके केयरगिवर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कैंसर के बाद के जीवन, भावनात्मक स्वास्थ्य, पुनर्वास और दीर्घकालिक देखभाल पर चर्चा की गई। इस दौरान कैंसर से जंग जीतने वालों का सम्मान किया गया।