फोटो
-
नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा लोकमंच ने सेक्टर-62 स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन में महिला श्री अवॉर्ड सीजन-3 आयोजित किया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि सम्मानित होने वालों में सिंधु रवि, श्रेया शर्मा, दीपिका चंद्रा, लक्ष्मी नेगी, प्रिया उपाध्याय, श्वेता गुप्ता, राजेश्वरी त्यागराजन समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। वहीं, न्यायमूर्ति भंवर सिंह, विपिन सहनी, डॉ. रश्मि गुप्ता और महेश चौहान आदि ने अतिथियों के रूप में शिरकत की।