ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी नगर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित दयावती मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा गुरिया कुमारी को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान आने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रमोद शर्मा ने कहा कि छात्रा की इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी छात्रा से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।