नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दिवाली मिलन कार्यक्रम में संस्थान की प्रबंधक शर्मिला शर्मा को उनकी 20 वर्ष से अधिक की लंबी, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. राहुल सिंह ने शर्मिला शर्मा के योगदान की सराहना की।