ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर 3500 रुपये हुआ
-प्रदेश के 68 हजार ग्राम चौकीदारों को मिलेगा लाभ, जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
फोटो-
यमुना सिटी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया है। मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि मई 2025 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने और अन्य सुविधाएं देने का अनुरोध किया था। ब्यूरो