स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अवसर पर आईडीसी टेक्नोलॉजी ने सेक्टर-12 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 12 वीं तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जिन्होंने शीर्ष रैंकिंग हासिल की है या परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है, उनको सम्मानित किया।
संस्थापक एवं सीईओ प्रतीक गट्टानी ने इस दौरान कहा कि आईडीसी कुछ स्कूलों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेगी। जिसमें स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तकें और कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के लिए सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर जैसे कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान करने की पहल की है। यह पहल छात्रों के कंप्यूटर शिक्षा में काफी में मदद करेगी।
समारोह की अध्यक्षता आशु जैन, गणेश चंद्र झा द्वारा की गई। सेक्टर-12 के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा सुलेखा समेत 75 छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र एवं उपहार दिए गए।