फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा श्रमिक आंदोलन होगा तेज, बैठक कर लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा श्रमिक आंदोलन होगा तेज, बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन

मानेसर। होंडा श्रमिक व टीयूसी की बैठक आईएनटीयूसी कार्यालय में शनिवार को हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम तय करने के लिए सभी यूनियन व संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में चर्चा की गई कि होंडा श्रमिक, शिवम ऑटो, नपिनो, मुंजाल शोवा, बलेसोनिका, कपारो मारुति आदि के विवादों को लेकर श्रमिकों में अशांति बढ़ती जा रही है। जिस कारण बेरोजगारी भी बढ़ी है। आर्थिक मंदी का बहाना बनाकर उद्योगों से श्रमिकों को निकाला जा रहा है। अब श्रमिकों ने बैठक कर 11 दिसंबर को सभी यूनियनों की जनसभा करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर होंडा यूनियन प्रधान सुरेश गौड़, सीटू उपप्रधान सतवीर सिंह, एआईयूटीयूसी से बलवान सिंह व सतपाल नैन, रीको ऑटो यूनियन प्रधान राजकुमार व सतपाल यादव, मारुति कामगार यूनियन महासचिव कुलदीप झांघु, हीरो यूनियन गुरुग्राम से अजय कुमार, कपारो मारुति यूनियन से सोमदत्त आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें