फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एडीसीपी अनुकृति शर्मा को गृह मंत्री दक्षता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। देश के 12 राज्यों में फैले 100 करोड़ रुपये से अधिक के बीमा घोटाले का पर्दाफाश करने वालीं आईपीएस अनुकृति शर्मा को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनाती के दौरान इस संगठित गिरोह का खुलासा किया था। वर्तमान में उनकी तैनाती नोएडा में है। जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे सिंडिकेट का पता लगाया था, जो बीमा कंपनियों से रकम हड़पने के लिए जिंदा लोगों को सरकारी और अन्य दस्तावेज में मृत दर्शा देता था। कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में संगठित अपराध के नेटवर्क का खुलासा करने और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अनुकृति शर्मा को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें