ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा 15 केंद्रों में रोजाना दो पालियों में आयोजित होगी। एक पाली में 5800 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यानी 25 से 27 अप्रैल तक 34800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए छह परीक्षा सहायक और छह रिजर्व सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले तीन चरण की जांच प्रकिया से गुजरना पड़ेगा। वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ब्यूरो