फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम गार्ड का शव बरामद, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड का शव बरामद, हत्या की आशंका
विज्ञापन

पुन्हाना। हरियाणा पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात एक युवक का शव शनिवार को गांव के ही जंगल में पड़ा मिला। साथ में उसकी बाइक भी पड़ी मिली। मृतक का नाम सैफअली खान था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पताल भेज दिया है। पुन्हाना-जुरहरा मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग आठ बजे हरियाणा पुलिस में कार्यरत एक होमगार्ड का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक पुन्हाना के गांव बिक्टी निवासी था, जो रोजकामेव थाने में तैनात था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सैफअली के सिर से खून बह रहा था। मृतक के पिता के अनुसार सैफ सप्ताह में एक बार घर आता था। इस बार भी वह रात के समय घर आ रहा था। जिसकी किसी ने रंजिश के कारण हत्या कर दी। मृतक के पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उसके बेटे की हत्या हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। पुन्हाना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें