फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 969 स्थानों पर होलिका दहन, 42 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
969 स्थानों पर होलिका दहन, 42 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस
विज्ञापन


- 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से भी रखी जाएगी निगरानी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। होली जमीन से लेकर आसमान तक से हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी कर ली है। जनपद में कुल 969 स्थानों पर होलिका दहन होगी। वहीं, चिह्नित संवेदनशील 42 स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


होलिका दहन वाले जगहों पर दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी जोन के डीसीपी और एडीसीपी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पीस कमेटी के साथ अब तक 50 से अधिक गोष्ठियों का आयोजन करते हुए धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों को अपने-अपने समाज के लोगों को समझाने व पुलिस का सहयोग करने के लिए अवगत कराया गया है। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया है कि असामाजिक तत्वों होली के अवसर पर किसी प्रकार से शांति व्यवस्था को बिगाडऩे का प्रयास करते हैं तो चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट को 20 जोन व 45 सेक्टर में बांटा गया है। 50 मोबाइल क्यूआरटी, एक कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और दो कंपनी पीएसी को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। 98 स्थानों पर पिकेट ड्यूटी लगाकर ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों एवं हुड़दंगियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जा रही है। 24 अंतरजनपदीय व 23 अन्तरराज्यीय स्थानों को बैरियर लगाकर सील किया गया है। आईटीएमएस के माध्यम से लगे सीसीटीवी कैमरों से सतर्क निगरानी रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एमवी एक्ट व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि होली पर पुलिस अलर्ट है और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें