यमुनासिटी। 22डी सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। निवासियों ने एक दूसरे को त्योहार की बधाइयां दी और जमकर रंग गुलाल लगाया। लोगों ने फिल्मी धुनों पर ठुमके भी लगाए। सोसाइटी में लोगों ने बताया कि हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान किशोर चंद डुंगरियाल, अतुल श्रीवास्तव, मालेश्वर प्रसाद गैरोला, सुदीप झा, वसुधा वधवा, राजेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे। ब्यूरो