ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सब जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में सोमवार को एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। शाम तीन से चार बजे तक चयनकर्ता और खेल विभाग के अधिकारी खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे। जिला प्रभारी क्रीड़ाधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि डेल्टा दो के एस्टर स्कूल मैदान में ट्रायल प्रस्तावित था। परीक्षाओं के कारण खिलाड़ी मैदान में नहीं आए। अब दोबारा ट्रायल की तारीख घोषित होगी। ब्यूरो