रबूपुरा (संवाद)। श्रीकृष्ण जब मथुरा पहुंचे तो उनका सामना अत्याचारी कंस से हुआ। कंस ने भगवान कृष्ण को मारने के लिए कई दैत्य और राक्षस भेजे, लेकिन कोई भी भगवान के सामने टिक नहीं पाया। अंत में हारकर कंस श्रीकृष्ण से लड़ने आया, जिसके बाद भगवान ने उसका वध करके मथुरा को अत्याचार से मुक्त कराया। यह बात मंगलवार को रबूपुरा के मीणा ठाकुरान मोहल्ले में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक हितेश माधव महाराज ने श्रद्धालुओं को बताई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के अवतार हैं। इस दौरान पवन शर्मा, रूपलाल कौशिक, गोपाल मीणा, जसवंत मीणा, हेमंत शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।