फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब न दिलाने पर सिर पर मारी बोतल

Wed, 22 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव रामपुर खादर में ठेके से शराब न दिलाने पर सिर में बोतल मारकर युवक को घायल कर दिया गया। मामले में बूड़िया पुलिस ने घायल युवक के बयान पर आरोपी को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया। शिकायत में गांव रामपुर खादर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को उनका एक रिश्तेदार घर आया था। शाम में उसे गांव के अड्डे पर लेकर गया, जहां रिश्तेदार ने शराब खरीदी। इसी दौरान गांव का बलदेव आया और वह शराब दिलाने की जिद करने लगा। मना करने पर शराब की बोतल उसके सिर में मार दी। जांच अधिकारी सुखविंद्र का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें