फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खड़ी कार में पीछे से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र मेंं सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। ट्रैवलर की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठा युवक भी घायल होने से बचा। जिसके बाद युवक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहांगीरपुर निवासी विकास पंडित ने बताया कि शनिवार को उसकी स्विफ्ट कार रामलीला मैदान के पास सड़क किनारे खड़ी हुई थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रैवलर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं चालक मौके से भाग निकला, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें